फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के दो पक्षों में मारपीट, 15 लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के शक्ति नगर में दीपावली के दिन पटाखे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूब थप्पड़, मुक्के व डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर 5 महिलाओं सहित कुल 15 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शक्ति नगर निवासी किरण ने बताया कि दीपावली के दिन वह अपने पति के साथ गली में पटाखे बजा रही थी। इसी दौरान इसी मोहल्ले के विजय व सुनीता ने कुछ अन्यों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया। वहीं दूसरे पक्ष के शनि ने पुलिस को दी शिकायत में पहले पक्ष के लोगों पर रास्ता रोककर हमला करने का आरोप लगाया है। शहर थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि दोनों पक्षों में दीपावली के दिन झगड़ा हुआ था। दोनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच उपरांत ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें