फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। सऊदी अरब से मुहम्मदाबाद गोहना आ रहा एक युवक बुधवार की रात जहरखुरानी गिरोह के जद में आ गया। जहरखुरानों ने युवक को अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी कपिलदेव पुत्र सुग्रीव सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में काम करता है। बुधवार को सऊदी अरब से दीपावली की छुट्टी मनाने के लिए बुधवार की शाम बाबतपुर हवाई अड्डा से अपने गांव बरडीहा जा रहा था। इस दौरान उसे हवाई अड्डा पर एक अज्ञात युवक मिला और खुद को मधुबन कोतवाली क्षेत्र के कोईरियापार का निवासी बताकर अपने झांसे में ले लिया। अज्ञात युवक ने कपिलदेव को अपने साथ ले जाने की बात कही। करीब एक घंटे बाद एक बाइक सवार आया और अज्ञात युवक को बाइक सौंपकर चला गया। उसके बाद शाम करीब 6 बजे कपिलदेव और वह अज्ञात युवक मऊ के लिए रवाना हुए। इसी बीच एक घंटे के लिए ढाबे में बाइक रोककर कुछ नाश्ता करने के बाद दोनों वहां से गांव के लिए निकले। लेकिन उसके थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह गाजीपुर जिले के अस्पताल में भर्ती था। युवक के जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर अस्पताल के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपिलदेव के होश में आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दिलाकर घर लेकर आए। पीड़ित कपिलदेव ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसके दो बैग और 10 हजार रुपये नकद समेत करीब 40 हजार का सामान लेकर फरार हो गए। अभी तक पीड़ित युवक ने तहरीर नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें