फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ादी का झांसा देकर घर में रखा दस माह, कई बार किया बलात्कार, आरोपी व मां पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला ने शादी का झांसा देकर घर में रखकर एक व्यक्ति पर कई बार दुष्कर्म करने और उसकी मां पर उसकी मदद करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति व उसकी मां के रेप व एससी एसटी एक्ट के तहत खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह पिछले साल दिसंबर में पहले एक पीर की मजार पर माथा टेकने गई थी। वहीं पर उसे आरोपी हर्षवर्धन व उसकी मां बलविंद्र कौर ने उसे कहा कि वह उसे अपने घर की बहु बनाना चाहते हैं और उसे अपने घर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि इन दस माह के दौरान हर्षवर्धन ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी मां ने नौकरानी की तरह उससे घर के सारे कामकाज करवाए। उसने बताया कि इस दौरान जब वो गर्भवती हो गई तो उसे आरोपियों ने घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जयभगवान, सदर थानाध्यक्ष, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें