फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी निकला अपहरण व लूट का मामला, मां-बेटा और मासी ने मिलकर हनीट्रैप में फंसाया हिसार के बैंककर्मी को, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
बीते दिन हिसार निवासी एसबीआई लोन अधिकारी का अपहरण और लूट मामला फर्जी निकला है। इस मामले में पीड़ित बैंक लोन अधिकारी दो बहनों के हनीट्रैप का शिकार हुआ है और आरोपी महिलाओं का साथ उनके एक बेटे और उसके दोस्त ने भी दिया। शहर पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ कर दो महिलाओं सहित चारों आरोपियों को काबू कर धारा 384, 389, 342, 120 बी व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की पहचान सन्नी निवासी फतेहाबाद व संदीप निवासी दौलतपुर के रूप में हुई है। इनके अलावा दोनों आरोपी महिलाओं को भी पुलिस ने काबू किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पकड़ी गई दोनों महिलाओं का पहले भी इस तरह के मामलों में नाम आ चुका है और एक मामले में उनके खिलाफ चालान भी पेश किया जा चुका है।
डीएसपी जगदीश काजला ने स्थानीय शहर थाने में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस अब इस मामले में दोनों महिलाओं सहित चारों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी और आरोपियों का रिमांड मांगेगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से ऐंठी गई रकम को रिकवर करने का प्रयास करेगी। गौरतलब है कि बीते दिन हिसार के एसबीआई बैंक अधिकारी अशोक सेठी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव बीघड़ से हिसार की ओर जाते समय दो युवकों ने उसकी कार में लिफ्ट लेकर पिस्तौल के बल पर उसका अपहरण कर लिया था और विभिन्न एटीएम से उसके पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया था कि बदमाशों ने उसके घर जाकर भी पैसे ले लिए। लेकिन पुलिस जांच में सारा मामला ही उलट गया।
विज्ञापन

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डीएसपी जगदीश ने बताया कि पुलिस को शुरू से मामला संदिग्ध लग रहा था। इसके चलते जब पुलिस ने पीड़ित अशोक से गहनता से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। डीएसपी जगदीश के अनुसार पीड़ित अशोक ने पुलिस को जांच के दौरान बताया कि वह एक आरोपी महिला को पहले से जानता था और उसने फतेहाबाद आने पर उसे फोन किया। इसके बाद महिला ने उसे अपनी बहन से मिलने के लिए भेज दिया। अशोक ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह उस दूसरी महिला के घर पहुंचा तो थोड़ी देर में ही एक युवक आ गया और उसने मोबाइल के जरिये वीडियो बनाने का प्रयास किया। पीड़ित अशोक के अनुसार युवक ने उसे धमकाया कि वीडियो बना ली है और वह उसे पैसे दे दे, अन्यथा वह उसे बदनाम कर देगा। जबकि वास्तव में उसने वीडियो बनाई नहीं थी।
विज्ञापन

आरोपी महिला का बेटा और उसका दोस्त खुद लेकर गए एटीएम तक, ब्लैंक चेक भी हथियाया
डीएसपी जगदीश काजला ने एक सवाल के जवाब में बताया कि पैसों का लेन-देन दोनों युवकों ने किया है। सन्नी और संदीप ही पीड़ित अशोक को एक कार में बिठाकर एटीएम तक लेकर गए हैं और एटीएम से पैसे निकाले हैं। सन्नी बाहर कार में बैठा रहा जबकि संदीप अशोक के साथ एटीएम के अंदर जाकर पैसे निकालकर लाया। इसके बाद जब पैसे कम लगे तो पीड़ित अशोक के साथ दोनों युवक हिसार उसके घर गए और वहां से भी तकरीबन 30 हजार रुपये ऐंठ लिया। इस तरह उन्होंने कुल 72 हजार रुपये ऐंठ लिए। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि आरोपी बार-बार अशोक से पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें