फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद पत्नी के भाइयों की पिटाई से घायल हुए युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह के बाद पत्नी के भाइयों की पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, डेढ़ घंटे लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। 8 मार्च को अपनी पत्नी के चचेरे भाई और उसके साथियों के हमले में घायल हुए प्रेम विवाह करने वाले उपमंडल के गांव ललौदा के युवक गुरमीत ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। गुरमीत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, गुस्साए परिजनों ने टोहाना के वाल्मीकि चौक पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मृतक गुरमीत के परिजनों का आरोप था कि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरत रहा है और मुख्य आरोपी संदीप के साथियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। उधर टोहाना पुलिस ने अब इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है।
जाम की सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी सुखदेव सिंह, सदर प्रभारी पवन कुमार, सीआईए से विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास लेकिन ग्रामीण बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे तथा गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार न होने की बात कही। एसएचओ सिटी ने शीघ्र आरोपियों को काबू करने का आश्वासन दिया तो परिजनों ने जाम को खोल दिया। डेढ़ घंटे तक लगे जाम के दौरान छोटे वाहनों को तो पुलिस ने रूट डायवर्ट कर निकाल दिया लेकिन बड़े वाहन फंसे रहे। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल मृतक के दोस्त अजीब सिंह व सुखेदव ने बताया कि उनके दोस्त गुरमीत ने 5 नवंबर को कोर्ट मैरिज की थी तथा व कोरियर कंपनी में काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसके बाद से लड़की के परिजन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिसको लेकर कई बार पुलिस में शिकायत दी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को जब उसका दोस्त गुरमीत अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से टोहाना आ रहा था तो गांव डांगरा रोड पर दो मोटरसाइकिल चालकों ने उसकी स्कूटी को रोक लिया था तथा संदीप ने लोहे के कापे से गुरमीत पर हमला बोलकर घायल कर दिया था। घायल को नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया जहां मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक पुलिस को उन्होंने 5 आरोपियों के नाम दिए थे लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी को काबू किया है जबकि अन्य आरोपी उन्हें घर आकर धमकियां दे रहे हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी संदीप सिंह को काबू कर लिया था तथा उसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।
विज्ञापन

ललौदा के गुरमीत की हत्या मामले में पुलिस ने संदीप को काबू किया है तथा मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने गिरफ्तारी को लेकर जाम लगाया था, उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है तथा आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें