फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में आई महिला सरपंच से चौकी में मारपीट, सगे मौसा मौसी हैं आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी में सरपंच को मौसा-मौसी ने पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सिरसा के गांव खाजाखेड़ी की महिला सरपंच से फतेहाबाद की गुरुनानक पुरा चौकी में एक मामले को लेकर चल रही पंचायत में उसके मौसा व मौसी ने हमला बोल दिया। सरपंच का आरोप है कि दोनों ने उससे गाली-गलौज किया। पुलिस ने इस संबंध में महिला सरपंच की शिकायत पर दंपति पर मारपीट करने व जातिसूचक गालियां निकालने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के गांव खाजाखेड़ा की महिला सरपंच कंवलजीत कौर ने बताया कि उसके नाना का निधन हो गया था। इसलिए वह फतेहाबाद के गुरुनानक पुरा मोहल्ला में आई थी। उसने बताया कि उसके हिसार निवासी मौसा दलबीर सिंह व मौसी मनजीत कौर ने उसके मामा के खिलाफ फतेहाबाद थाने में एक शिकायत दी हुई थी। यह लोग भी फतेहाबाद आए हुए थे। उसकी नानी भी उसके मौसा व मौसी के पास रहती है। पुलिस ने सरपंच होने के नाते उसे भी गुरुनानक पुरा चौकी में हुई एक पंचायत में बुलाया था। आरोप है कि जब वह चौकी में गई और अपनी नानी से मिलने का प्रयास किया तो उसके मौसा व मौसी ने उससे मारपीट शुरू कर दी और उससे गाली-गलौज भी की। शहर पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें