फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ियों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। मालगाड़ियों से तेल चोरी करने के मुख्य आरोपी अमन सिंह निवासी फूस मंडी जिला बठिंडा को रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले तीन दिनों से अमन सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आरपीएफ छापेमारी कर रही थी। बीती रात पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कटार सिंह वाला स्टेशन पर नाके बंदी कर अमन सिंह को काबू कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए अमन सिंह को बठिंडा न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जाखल बठिंडा के बीच कटार सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर तेल से भरी मालगाड़ियों से चोरी करते थे। पेट्रोल-डीजल बेचने के लिए मानसा के पास मंडी लगती है जहां वह डीजल को 35 व पेट्रोल को 45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचते थे। यह मंडी मानसा शहर के पास बाहरी रोड पर स्थित एक चौक पर लगाई जाती है। जहां अनेक टैक्सी चालक व आम लोग खरीदने के लिए पहुंचते हैं। अमन सिंह की जानकारी पर पुलिस ने उसके छ: अन्य ओर बड़े शातिर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद अब इस पूरे मामले में 18 लोगों पर केस दर्ज किया जा चुका है। अमन सिंह ने बताया कि 24 मई को वह भी पकड़े गए अपने साथी लवदीप सिंह के साथ तेल चोरी कर रहा था। लेकिन पुलिस आने की भनक मिलते ही वह फरार हो गया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जाखल आरपीएफ पुलिस ने मालगाड़ियों से तेल चोरी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें पकड़े एक सदस्य लवदीप सिंह से मिली जानकारी के बाद इस मामले में सरगना का मुख्य आरोपी अमन सिंह को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अमन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई सालों से इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं। वह बेरोजगार हैं। आय का कोई साधन नहीं है। परिवार का पेट पालने के लिए ही वह अपनी जान को जोखिम में डालकर इस धंधे को कर रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि कटार सिंह वाला में मालगाड़ियों से पेट्रोल और डीजल चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना अमन सिंह की तलाश में उनकी टीम तीन दिनों से लगी हुई थी। अमन सिंह ने इस धंधे के लिए अपने नीचे कई युवकों को चोरी के काम में लगाया हुआ था। जो ट्रेनों के ऊपर से गुजरती 25 हजार वोल्ट वाली बिजली की भी परवाह किए बिना 300 रुपये दिहाड़ी पर उसके लिए चोरी का काम करते थे। अमन सिंह ने अपने 6 ओर बड़े चोर साथियों के नाम भी उजागर किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें