फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया चुंगी पर चाकुओं से युवक पर हमला, बीघड़ रोड़ पर भी चले डंडे-मेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सोमवार रात्रि रतिया चुंगी पर कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में उपचाराधीन अनाज मंडी निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ भाटिया कालोनी से रतिया चुंगी किसी काम से जा रहा था कि अचानक गुरविन्द्र पुत्र पप्पु निवसी गुरुनानकपुरा अपने 4-5 साथियों के साथ आया और चाकुओं व कापों से उन पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। हमलावरों ने उससे मोबाइल व नगदी भी छीन ली है। डाक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में मंगलवार को स्थानीय बीघड़ रोड़ पर स्थित एक शराब के अहाते में भी दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के दो लोगों ने एक दूसरे पर डंडे और मेज मारना शुरू कर दिया। जिसके चलते दोनों को चोटें लगी हैं और अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों के बीच हुआ विवाद वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें