फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदे की निकासी को लेकर गांव फुलां में झगड़ा, 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव फुलां में गंदे पानी की निकासी को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ हो गया। झगड़े में 8 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष के लीलू राम, रोहताश, सोनू व बेगराज ने बताया कि गली में गंदे पानी को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठियों से हमला बोल दिया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल सतबीर, संदीप, विनोद व गुड्डी देवी ने अपने पड़ोसियों पर ईंटों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह एक अन्य घटना में स्थानीय स्वामी नगर में आज सुबह गर्म दूध गिरने से चार साल का बच्चा झुलस गया। उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल बच्चे पुनीत के पिता सुरेन्द्र ने बताया कि उसका बच्चा घर में खेल रहा था कि वह गर्म दूध के पतीले के पास पहुंच गया और अंजाने में उसने पतीला अपने ऊपर उड़ेल लिया। जिससे वह झुलस गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें