फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में एटीएम बदलकर ग्राहक के खाते से निकाले 72 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। टोहाना में एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए। टोहाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चुहड़पुर निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि उसका स्टेट बैंक आफ इंडिया जाखल में खाता है। उसने बताया कि वह किसी काम से टोहाना आया हुआ था। इस दौरान वह रुपये निकलवाने के लिए टोहाना की एक्सिस बैंक शाखा के एटीएम में गया था। यहां रुपये नहीं निकल रहे थे, तो इसी दौरान एक युवक केबिन में आया और उसे रुपये निकालकर देने की पेशकश की। लेकिन उसका एटीएम फिर भी नहीं चला। इसी दौरान युवक ने चालाकी करते हुए उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा एटीएम थमा दिया। जब वह घर आया तो उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं और कुछ रुपये योगेश मलिक नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें