फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाजमंडी में महिलाओं ने की धान की चोरी, विरोध करने पर एक दुकान के कारिंदे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में महिलाओं ने की धान की चोरी, विरोध पर कारिंदे को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया (फतेहाबाद)।
शहर की अनाज मंडी में आज सुबह कुछ महिलाओं द्वारा कुछ युवकों के सहयोग से मंडी की एक दुकान पर धान बेचने आए किसान का जबरन धान उठाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किसान व दुकान के कारिंदे ने विरोध किया तो उक्त महिलाओं ने कारिंदे को ही घायल कर दिया। दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। हालांकि इस दौरान एकत्रित हुए लोगों ने उक्त महिलाओं में से एक महिला को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है, लेकिन अन्य महिलाएं व युवक भागने में सफल रहे।
हालांकि दुकान पर धान बेचने आए किसान सुरेन्द्र कुमार निवासी रत्ताखेड़ा ने पुलिस के समक्ष उक्त महिलाओं पर अन्य युवकों के साथ जबरन धान उठाकर ले जाने व धमकी देने का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस ने हिरासत में ली गई महिला के अलावा अन्य सहयोगी महिलाओं के खिलाफ चोरी व मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पिछले 2 दिनों से ही अपने धान को अनाज मंडी में स्थित दुकान नं. 198 साधु राम स्वरूप चंद जैन की दुकान पर बेचने के लिए लाया था और रात्रि के समय धान को वहीं रख कर सो गया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे करीब आधा दर्जन महिलाओं के अलावा कुछ युवक उसकी धान की ढेरी के पास आ गए और जबरन धान उठाना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया तो उक्त महिलाएं मारपीट पर उतर आईं और जबरन धान उठाने के पश्चात दुकान के कारिंदे के साथ मारपीट भी कर दी।
उन्होंने बताया कि शोर मचाने के पश्चात जबरन उठाए गए धान को मंदिर के समीप ही फैंक दिया और इनमें से एक महिला को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्टता जाहिर करते हुए बताया कि उक्त महिलाओं ने जबरन ही न केवल धान उठाया था, बल्कि इस दौरान जान से मारने की भी धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने मात्र चोरी का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को भी करेंगे।
विज्ञापन

इधर, जब इस मामले को लेकर शहर पुलिस चौकी इंचार्ज देवी लाल से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त महिलाओं ने उपरोक्त दुकान से धान चोरी किया था और शोर मचाए जाने के पश्चात अन्य महिलाएं धान फैंककर फरार हो गई, जबकि एक महिला को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र कुमार की शिकायत पर नामित महिलाओं के खिलाफ चोरी व मारपीट का मामला दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें