फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनप्वाईंट पर पशु व्यापारी से लूट करने के पांचों आरोपी काबू, कोर्ट ने रिमांड पर सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गांव नागपुर के पास पिकअप पर सवार पशु व्यापारी से गत रात्रि हथियारबंद युवकों द्वारा एक लाख 46 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने पशु व्यापारी को लेकर आ रहे पिकअप चालक व उसके चार सहयोगियों को देर रात्रि पंजाब क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पुलिस ने लूट में शामिल दो गाड़ियां व एक बंदूक भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायलय द्वारा दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पशु व्यापारी शमशाद निवासी करौली (यूपी) ने आरोप लगाया था कि वह अपने मामा के लड़के यूनूस के साथ पंजाब के झनीर क्षेत्र में भैंसों का व्यापार करता है। उसने आरोप लगाया कि वह गांव मीरपुर निवासी कुलदीप की पिकअप गाड़ी लेकर उसमें पशु भरकर यूपी में बेचकर वापस आ रहा था। उसके पास एक लाख 46 हजार रुपये की नकदी भी थी। जब वह गाड़ी चालक कुलदीप के साथ नागपुर के पास पहुंचा तो तो नागपुर अलीका रोड पर पीछे से आ रही कार में सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर हथियारों की नोक पर उससे एक लाख 46 हजार रुपये की राशि छीनकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष यादविंद्र सिंह व चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान पिकअप चालक कुलदीप की भूमिका संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस ने जब जांच के दौरान गांव आहलुपुर में कुलदीप को राऊंडअप कर पूछताछ की तो उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूली। पुलिस ने कुलदीप को पिकअप सहित काबू कर लिया। उसने पूछताछ में चार अन्य युवकों के शामिल होने की बात भी स्वीकार की। जिस पर पुलिस ने गांव सरदुलेवाला से गुरपाल निवासी माखेवाला, मनप्रीत, गुरप्रीत सिंह निवासी मट्टदादू डबवाली व मनप्रीत निवासी टिब्बी हरिसिंह वाला को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से लूटपाट में प्रयोग की गई स्कोडा गाड़ी व एक बंदूक को भी बरामद किया है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय द्वारा दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें