फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद भाई को पीटा था, उसी की रंजिश के चलते वाल्मीकि चौक में तोड़ी गाडिय़ां, दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। मंगलवार रात वाल्मीकि चौक पर गाड़ियों के शीशे तोड़कर दहशत पैदा करने के मामले में शहर पुलिस ने दो युवकों को काबू किया है। युवकों की पहचान भूना निवासी अजय व फतेहाबाद निवासी चिंटू गुर्जर के रूप में हुई है। शहर पुलिस ने सोमदत्त निवासी वाल्मीकि चौक की शिकायत पर चिंटू उर्फ बहादुर सिंह, खली निवासी बीघड़ रोड व अजय उर्फ टिंकू निवासी भूना के खिलाफ भादंसं की धारा 147, 148, 149, 427, 285 व 506 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चिंटू का भाई हिसार जेल में बंद है। उसे जेल के अंदर हुए विवाद में एक समुदाय के लोगों ने पीट दिया था। इस मामले में हिसार में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। इसी रंजिश के चलते चिंटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाल्मीकि चौक में गाडिय़ों को तोड़ने की इस वारदात को अंजाम दिया। दूसरी ओर बुधवार को स्थानीय कोर्ट परिसर में दो समुदाय के युवकों की पेशी होने के चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई। ज्ञात रहे कि इन समुदायों के युवकों की कई बार पेशी के दौरान झड़प हो चुकी है। इसी के चलते कोर्ट में फोर्स लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें