फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया प्यार, बनाए संबंध, दबाव में शादी की, लेकिन नहीं दिया पत्नी का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार कर बनाए संबंध, दबाव में की शादी, अब ससुराल वाले बहू मानने से कर रहे इंकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। टोहाना में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर एक युवक ने पहले उससे संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवा दिया। युवती का आरोप है कि पारिवारिक दबाव के चलते बाद में शादी की तो मुझे कभी भी पत्नी का दर्जा नहीं दिया गया। ससुरालियों ने भी उसे जान से मारने का प्रयास किया। यही नहीं उसके देवर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। टोहाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति, सास, ननद व दो देवरों के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 313, 307, 354, 376, 498 ए, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 2017 में वह एक जिम में जाती थी। इसी दौरान टोहाना के एक गांव के युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उससे अपनी बातों में फंसाकर उसे शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाएं। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो युवक ने उसे गोलियां खिलाकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद जब वह उससे शादी का बात करती तो वह टाल-मटोल करता रहा। एक बार तो उसने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया। युवती ने जब उससे कहा कि उसकी हरकत समाज के लोगों को बताएगी तो उसने डर से हिंदू रीति-रिवाज के साथ उससे विवाह कर लिया। इसके बाद वह उसे अपने घर नहीं लेकर गया, बल्कि एक किराए के मकान में उसके साथ रहने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि वह उसे तब साथ रखेगा जब वह उसे रुपये लाकर देगी। युवती ने कहा कि उसने अपने एटीएम से 55 हजार और 2 लाख का इंतजाम इधर-उधर से करके दिया। इसके बाद भी वह उसके पास रोज नहीं आता था और कभी कभार आकर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाकर चला जाता था। वह हिम्मत करके अपने पति के घर गई तो उन्होंने उसे बहु मानने से इंकार कर दिया और कहा कि नौकरानी बनकर वह उनके घर में रह सकती है। इसके बाद उसने एक शिकायत पुलिस को दी। बाद में पुलिस के सामने हुई पंचायत में उसके पति ने उसे अपने घर रखने की बात मान ली, लेकिन उसे लेने नहीं आया। जब वह अपने ससुराल गई तो ससुरालियों ने उससे मारपीट की और चुन्नी से गला घोटकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया। उसे आसपास के लोगों ने बचाया, इस दौरान जब वह वापस जा रही थी तो उसके पति के भाई ने पीछा करके उसे रोक लिया और उससे अश्लील हरकत की। लोगों के एकत्रित होने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पति सहित पांच पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
- अरुणा सिंह, शहर थाना अध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें