फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रक एक बस व ट्रैक्टर ट्राली भिड़े, मासूम घायल, यात्री बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ भिड़े तीन ट्रक, एक बस और ट्रैक्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
जाखल।
तीन ट्रकों सहित एक बस व ट्रैक्टर ट्रॉली में एक साथ हुई भिड़ंत से जाखल गांव दहल उठा। एक साथ इतने बड़े बड़े वाहनों के भिड़ने से हुए धमाके से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि घटना में एक मासूम बच्चे को चोटें लगीं जबकि बस सवार यात्री बाल बाल बच गए। पुलिस ने घटना की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
जाखल गांव बस स्टेंड के पास खड़े एक ट्रक के चालक सिंगा सिंह निवासी सिधानी ने बताया कि साधनवास के गोदामों से चावलों की लोडिंग के लिए ट्रक जाखल रेलवे स्टेशन पर लोडिंग के कार्य में लगे हुए थे। आगे सड़क पर वाहनों के खड़े होने से वह अपना ट्रक सड़क किनारे लेकर खड़ा था। जबकि उसके विपरीत कुलां की ओर जा रही एक बस व उसके पीछे एक ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्राली भी खड़े थे।
विज्ञापन

सिंगा सिंह ने बताया कि इसी दौरान पीछे से एक तेज गति से आए ट्रक चालक ने बस के साथ टक्कर मारते हुए पीछे से उसके ट्रक को भी जोरदार टक्कर मारी। जिससे उसका ट्रक भी आगे जाकर दूसरी दिशा में खड़े ट्रक से जा भिड़ा व इसी भिड़ंत में ट्रैक्टर ट्राली भी चपेट में आ गई। इस भिड़ंत से जहां बस में सवार यात्री बाल बाल बच गए व तुरंत यात्रियों ने बस से निकल कर जान बचाई तो वहीं ट्रैक्टर चालक तलवाड़ा निवासी नाजम सिंह व उसका बेटा सुखजिंद्र सिंह को भी चोटें लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चे की हालत देखते हुए तुरंत टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जबकि उसके पिता को भी उपचार कराया।
वहीं घटना का पता चलते ही जाखल गांव बस स्टेंड के पास आवागमण कुछ देर के लिए बाधित हो गया। मौके पर पहुंची जाखल थाना पुलिस ने भिड़े वाहनों को अलग अलग करवाकर घटना की जांच की। मौके पर मौजूद लोगों ने रोष जताया कि अधिकांश ट्रक चालक नियमों एवं कायदे कानून को ताक पर रख कर चलते हैं। अधिक्तर ट्रकों की हालत खस्ता है जो कभी भी अन्य वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं वहीं अधिक्तर ट्रक चालक नियमों व सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि ट्रक चालकों व इनके वाहनों की सुरक्षा नियमों के प्रति ध्यान रखते हुए जांच की जाए।
विज्ञापन


घटना की जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले बारे थाना प्रभारी हरबंस लाल ने कहा कि तीन ट्रकों की एक बस व ट्रैक्टर ट्राली के साथ भिड़ंमत में ट्रैक्टर ट्राली को काफी नुकसान पहुंचा है। जिस ट्रक ने सबसे पहले टक्क र मारी उसका चालक मौके पर से फरार हो गया है। घटना को लेकर जांच कर रहे हैं। ब्यानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
26,27 एक ट्रक ने पीछे से आकर दूसरे ट्रक को मारी टक्कर से भिड़े वाहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें