फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 48 टीमों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, विजेता को मिलेगा 51 हजार का इनाम

Wed, 18 Nov 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
 क्रिकेट प्रतियोगिता का बॉल खेलकर शुभांरभ करते मुख्य अति​थि डॉ. विरेंद्र सिवाच
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सेक्टर-10 स्थित दशहरा मैदान में बुधवार को 48 टीमों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन सुंदर नगर क्रिकेट कमेटी की ओर से करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को कमेटी की ओर से 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। पहले दिन 10 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर डॉ. विरेंद्र सिवाच ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और पहली गेंद खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर डॉ. विरेंद्र सिवाच ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास होता है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान कमेटी के सदस्य अशोक पातड़, जसप्रीत सिंह, बिल्ला भाउ, अजय भाटी, अमित बागड़ी सहित मंच संचालक जैकी हड़ोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले करवाए जाएंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले चरण में प्रवेश करेंगी। पहले दिन मैदान में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। वहीं, मुकाबले देखने पहुंचे खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रधान ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 22 नवंबर को होगा।
पहले दिन का यह रहा परिणाम
बुधवार को हुए मुकाबले में सभी मैच 6 ओवर के हुए। जिसमें पहला मैच सुरेवाला और हिजरावां कलां के बीच हुआ। जिसमें अधिक रन बनाते हुए सुरेवाला टीम जीती। दूसरा मैच अयाल्की और धौलू टीम के बीच खेल गया। जिसमें अयाल्की टीम विजेता रही। तीसरा मैच हड़ौली और सुंदर नगर के बीच हुआ। जिसमें सुंदर नगर टीम ने हड़ौली टीम के सभी खिलाड़ियों को आउट कर विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें