फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाइयों और ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कोविड महामारी के दौर में दवाओं व ऑक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें ऐसे किसी व्यक्ति की जानकारी मिलती हैं तो वे तुरंत इस बारे नजदीकी थाने में सूचना दें, जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई जाएगी और शिकायतकर्ता का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए एसपी ने कहा कि वे लॉकडाउन की पालना को लेकर लगातार गश्त करें और बेवजह बाहर घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसके अलावा वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उन्हें कोरोना महामारी बारे जागरूक करें और इससे बचाव के लिए घरों पर ही रहने का आह्वान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें