कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। बारिश के बावजूद कोरोना टीकाकरण अभियान धीमा नहीं हुआ। बुधवार को जिले में 5180 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सुबह शुरू हुई बारिश के बावजूद केंद्रों पर टीका लगवाने वाले पात्रों की भीड़ लगी रही।
स्वाथ्थ्य विभाग के पास मंगलवार को कोविशील्ड की 15 हजार डोज पहुंची थी। इसे जिला वैक्सीन स्टोर की टीम ने शाम तक बांट दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक 3639 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। जिले में अब तक 313040 डोज लग चुकी है। इसमें 255761 लोगों को पहली डोज लगी है। इसके अलावा 57279 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 6
60 साल से ऊपर 536
45 से 59 साल 1444
18 से 44 साल 3193
जिले में बुधवार को 5180 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी है। लोगों से अपील है कि अपनी नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवाएं। वैक्सीन की जिले में कमी नहीं है।
डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी