फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद की हाउस बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे पार्षद प्रतिनिधि, पेमेंट अप्रूवल कमेटी के लिए ईओ से मिले पार्षद

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में विकास कार्य को लेकर पार्षदों के साथ चर्चा करती हुई उपप्रधान सविता टुटेजा
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में 12 दिसंबर को होने जा रही हाउस बैठक को लेकर पार्षद प्रतिनिधियों को झटका लगा है। बैठक में पार्षद प्रतिनिधि हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसको लेकर निर्देश भी जारी किए गए है। पहले हाउस की बैठक में महिला पार्षदों के साथ बैठक में प्रतिनिधि भी पहुंच रहे थे और कार्रवाई में भी हस्तक्षेप किया जाता था। इसके चलते कहा गया है कि पार्षद ही बैठक में शामिल होंगे और प्रतिनिधि नहीं पहुंचेगे। हालांकि इसको लेकर बैठक के दौरान प्रतिनिधियों का क्या रवैया रहता है ये देखने वाला हो सकता है। इसको लेकर प्रतिनिधि विरोध भी कर सकते हैं। पिछली बैठकों में प्रतिनिधि शामिल होते रहे हैं।
विज्ञापन


पेमेंट अप्रूवल कमेटी को लेकर ईओ से मिले पार्षद
नगर परिषद की हाउस बैठक में ही पेमेंट अप्रूवल कमेटी का सदस्य चुने जाने को लेकर पार्षद और प्रतिनिधि ईओ ऋषिकेश चौधरी से मिले। पार्षद प्रतिनिधि पंछी ने ईओ से मांग की कि बैठक में ही पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य का चयन किया जाए। पेमेंट अप्रूवल कमेटी न बनने के कारण ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें काम का भुगतान नहीं हो रहा है। ईओ ने कहा कि इसको लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा।
-
प्रधान नहीं अभी पेमेंट अप्रूवल कमेटी के पक्ष में
नगर निकाय की तरफ से निर्देश दिए गए है कि पेमेंट अप्रूवल कमेटी बनाई जाए। कमेटी ही भुगतान को लेकर अनुमति देगी। पेमेंट अप्रूवल कमेटी के लिए हाउस में एक पार्षद को चुना जाना है। इसके अलावा एक संबंधित वार्ड का पार्षद होगा। पेमेंट अप्रूवल कमेटी के गठन को लेकर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची तैयार नहीं है।
विज्ञापन


नगर परिषद हाउस बैठक 12 दिसंबर को हो रही है। बैठक में पार्षद अपने वार्ड में विकास कार्य से संबंधित एजेंडे रख पाएंगे। बैठक में पार्षद ही शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें