फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गलियों के निर्माण के साढ़े चार करोड़ रुपये के टेंडर रद्द, प्रधान बोले- खुद जाकर जांच करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डों में गली निर्माण और मरम्मत को लेकर लगाए गए करीब साढ़े चार करोड़ के टेंडर को रद्द कर दिया गया है। वार्डों के पार्षदों को इसको लेकर झटका लगा है। टेंडर में एक या दो एजेंसी आने के बाद रद्द किया गया है। पहली बार लगाए गए टेंडर में कम से कम तीन एजेंसी आनी जरूरी होती है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि हाउस बैठक में प्रस्ताव पास करके पहले टेंडर लगे थे और अब दोबारा भी बैठक में प्रस्ताव पास करके टेंडर लगाया जाएगा। नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची का कहना है कि वार्डों में खुद जाकर सर्वे करेंगे और वीडियोग्राफी होगी। अगर जरूरत है तो ही दोबारा निर्माण होगा। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची सुंदरीकरण के टेंडरों पर पहले भी सवाल उठा चुके हैं और रद्द करने के लिए पत्र लिखा गया था लेकिन रद्द नहीं हुए है।
विज्ञापन



ये टेंडर किए गए रद्द
टेंडर अनुमानित लागत
आशीर्वाद पैलेस रोड पर स्टॉर्म वॉटर सीवर लाइन 47.9 लाख
पार्को में आरसीसी बैंच 5 लाख
वार्ड नंबर 18 में गली का निर्माण 20 लाख
वार्ड नंबर 15 में मरम्मत कार्य 20 लाख
वार्ड नंबर 2 में सीसी गली का निर्माण 25 लाख
वार्ड नंबर 8 में गली का निर्माण 10 लाख
वार्ड नंबर 8 में गली का निर्माण 10 लाख
वार्ड नंबर 20 में सीसी गली निर्माण 15 लाख
वार्ड नंबर 10 में सीसी गली निर्माण 33.6 लाख
वार्ड नंबर 3 में सीसी गली निर्माण 27.43 लाख
वार्ड नंबर 24 में गली निर्माण 20 लाख
वार्ड नंबर 13 में सीसी गली निर्माण 23 लाख
वार्ड नंबर 4 में गली का निर्माण 15 लाख
वार्ड नंबर 14 में गलियों की मरम्मत 10 लाख
वार्ड नंबर 9 में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम 5.50 लाख
वार्ड नंबर 13, 18, 24, 5 में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम 22 लाख
वार्ड नंबर 21 में चौक निर्माण 20 लाख
मॉडल टाउन में सिक्योरिटी गेट 12 लाख
-
मॉडल रोड का प्रोजेक्ट फिर अटका
भट्टू रोड से सिरसा रोड वाया आशीर्वाद पैलेस रोड पर मॉडल रोड प्रोजेक्ट फिर अटक गया है। करीब ढाई करोड़ से सड़क का निर्माण होना है लेकिन इससे पहले पानी निकासी के लिए 48 लाख से स्टॉर्म वाटर सीवर लाइन डाली जानी है। लेकिन ये टेंडर भी रद्द हो गया है।

वार्डों में गलियों के निर्माण व अन्य टेंडर लगाए गए थे। पहली बार लगाए गए टेंडर में कम से कम तीन एजेंसी आनी जरूरी होती है। नियम के अनुसार एजेंसी न आने के कारण रद्द किए गए हैं। हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास करने के बाद दोबारा टेंडर लगाए जाएंगे। पहले भी नियम के अनुसार ही टेंडर लगाए गए थे।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
-
वार्डों में गली निर्माण के जो टेंडर लगाए थे वह रद्द हो गए हैं। अब दोबारा टेंडर को लेकर मैं खुद निरीक्षण करूंगा। वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। अगर गली जर्जर हालत में है और जरूरत है तो ही निर्माण होगा।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें