अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही के बारे में बताता युवक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में डिलिवरी के दौरान महिला के पेट में रूई छोड़ने का मामला सामने आया है। रूई निकालने में भी दो बार लापरवाही दिखाई गई, तीसरी बार फिर रूई निकली तो परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और स्वास्थ्य मंत्री को लापरवाही को लेकर शिकायत भेजी है।
गांव भिरड़ाना निवासी रोशन ने बताया कि 28 जनवरी को पत्नी पूजा की नार्मल डिलिवरी हुई थी। उसे 29 जनवरी को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पत्नी को तकलीफ रहने लगी। जब दोबारा जांच करवाई गई तो रूई की गांठ निकली। इसके बाद दोबारा दिक्कत हुई। 15 मार्च को जांच करवाई गई तो फिर रूई निकली। 16 मार्च को तकलीफ ठीक नहीं हुई। इसके बाद वह डिलिवरी कक्ष में पहुंचे। लेकिन यहां पर डॉक्टर और स्टाफ ने कोई सुनवाई नहीं की। कभी डिलिवरी कक्ष तो कभी ओपीडी कक्ष में चक्कर कटवाए गए। जब उन्होंने हंगामा किया तो फिर रूई निकाली गई। रोशन का कहना है कि डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री को भेजी गई है।
--------
कई केस में डिलिवरी के दौरान अंदर रूई से पैकिंग करनी पड़ती है, जिसे बाहर निकाल लिया जाता है। किन कारणों से रूई अंदर रह गई और किसकी लापरवाही रही इस बारे में जांच की जाएगी।
- डॉ. सुनीता बिश्नोई, महिला रोग विशेषज्ञ