फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन पहले कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे थे। इसकी रिपोर्ट सोमवार को रोहतक पीजीआई से आ गई है। दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद विभाग ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में स्क्रीनिंग के दौरान दो केस आए थे। जिसमें इटली से आए दो वर्षीय बच्चा और मलयेशिया से आया एक युवक शामिल था। दोनों को खांसी और जुकाम की शिकायत होने पर सैंपल लेकर रोहतक पीजीआई भेजा गया था। दोनों ही मरीज नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल थे। सिविल सर्जन फतेहाबाद डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि बच्चे और एक युवक के सैंपल रोहतक पीजीआई भेजे गए थे। दोनों के सैंपल नेगेटिव आए हैं। अब तक पांच सैंपल भेजे जा चुके हैं जिसमें तीन रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।