फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर अनट्रेस केस स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। जिले के करीब 20 फीसदी कोरोना संक्रमित केस रोजाना अनट्रेस हो रहे हैं और ये खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के निजी सचिव और आरटीपीसीआर लैब इंचार्ज समेत 114 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 1635 केस आ चुके हैं और फिलहाल 522 संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
बता दें कि जिले में शुक्रवार को 114 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। बड़ोपल के आरटीपीसीआर लैब इंचार्ज और दें कि कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के निजी सचिव भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले में फतेहाबाद क्षेत्र में 35, टोहाना शहर में 11, रतिया में 7, भट्टूकलां में 24, बड़ोपल में 3, भूना में 25 और जाखल क्षेत्र में 9 नए केस मिले है। बता दें कि निजी सचिव की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के कैबिनेट मंत्री बबली ने खुद को होम आइसोलेट किया है। वहीं कोरोना संक्रमित करीब 20 फीसदी ऐसे लोग हैं जिनके नंबरों पर टीम संपर्क कर रही है तो वह मिल ही नहीं रहे हैं। मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं और इनमें कई ऐसे संक्रमित हैं जो कि सैंपल देने के बाद जिले से ही बाहर जा चुके हैं। ये संक्रमित आइसोलेट न होकर बाहर घूम रहे हैं। करीब 250 कोरोना संक्रमित ऐसे हैं जो कि अनट्रेस हो चुके हैं। जिले में शुक्रवार को 95 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
640 कोरोना सैंपलों की आज आएगी रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले में 669 कोरोना सैंपल लिए है। इसमें 456 आरटीपीसीआर के सैंपल शामिल हैं। अभी लैब से 640 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में शुक्रवार को संक्रमण दर 17.04 फीसद रही है। अभी तक फिलहाल जिले में 5.1 फीसदी की दर से संक्रमण दर है।
राहत ये कि कोई संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में राहत ये है कि फिलहाल कोई संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं है। 522 एक्टिव केस होम आइसोलेट हैं। जिले में रिकवरी रेट 94.80 फीसदी है।
24 दिनों में कोरोना के मिल चुके हैं 1635 केस
दिन संक्रमण दर नए केस स्वस्थ हुए
4 जनवरी 1.49 9 0
5 जनवरी 1.13 8 0
6 जनवरी 1.39 9 2
7 जनवरी 3.17 21 2
8 जनवरी 5.71 24 0
9 जनवरी 0.66 3 0
10 जनवरी 2.91 21 9
11 जनवरी 4.22 32 7
12 जनवरी 2.66 19 16
13 जनवरी 6.21 44 33
14 जनवरी 14.26 92 19
15 जनवरी 7.74 53 24
16 जनवरी 22.49 65 3
17 जनवरी 10.56 92 69
18 जनवरी 6.43 57 3
19 जनवरी 4.68 40 47
20 जनवरी 17.31 156 105
21 जनवरी 23.87 148 69
22 जनवरी 30.69 155 80
23 जनवरी 44.65 71 28
24 जनवरी 31.46 140 102
25 जनवरी 5.19 34 118
26 जनवरी 25.08 77 146
27 जनवरी 21.30 151 134
28 जनवरी 17.04 114 95
1549 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है। शुक्रवार को जिले में 1549 लोगों ने टीका लगवाया है। 239 किशोर टीका लगवाने पहुंचे। इसके अलावा 18 से 44 आयु वर्ग के 891 लोगों ने टीकाकरण करवाया है।
कोट
स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित को कॉल करके संपर्क करती है, जिनसे संपर्क नहीं हो पाता है उसे भी फिर खंड टीम को भेज दिया जाता है। वहां की टीम जिसमें आशा वर्कर्स, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी ढूंढते हैं। अगर फिर भी नहीं मिलते हैं तो अनट्रेस सूची में डाल दिया जाता है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन