फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण दर घटी, जिले में डॉक्टर समेत 40 नए केस मिले, 47 हुए रिकवर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर बुधवार को संक्रमण दर घटने से कुछ राहत मिली है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 40 नए केस मिले हैं और 47 रिकवर हुए हैं। आयुष विभाग की एक महिला डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित मिली है। अभी फिलहाल 355 स िहै, इसमें से एक ही संक्रमित अस्पताल में दाखिल है। बुधवार को संक्रमण दर 4.68 फीसदी रही जो कि मंगलवार को 6.43 फीसदी थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को फतेहाबाद शहर में 11, टोहाना शहर में 6, रतिया शहर में 6, रतिया ग्रामीण में एक, बड़ोपल में 2, भूना में 5 और जाखल में 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में 855 सैंपल लिए गए। इसमें आरपीसीआर के 607 सैंपल शामिल है। लैब से अभी 833 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद हुई :
नागरिक अस्पताल में बुधवार को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत की ओपीडी बंद रही। मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश कोरोना संक्रमित होने के बाद डॉ. प्रीत ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ, एलएमओ, ऐनेथिसिया, पैथोलॉजिस्ट कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ और एसएमओ की रिपोर्ट निगेटिव :
सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण और एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी ने कोरोना सैंपल दिया था। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉ. राजेश चौधरी की मंगलवार को तबीयत खराब होने के कारण सैंपल दिया गया था।
जिले में ये हुआ कोरोना टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 13 (बूस्टर डोज)
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1 (बूस्टर डोज )
60 साल से ऊपर 215
45 से 59 साल 395
18 से 44 साल 1321
15 से 17 साल 410
17 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने ही लगवाई बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक जिले में 672 पात्रों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। 17 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने ही तीसरी खुराक ली है जबकि इनकी संख्या 2411 है। इसके अलावा 328 स्वास्थ्यकर्मी और 327 बुजुर्ग बूस्टर डोज लगवा चुके है।
जिले में कोरोना संक्रमण के 40 नए केस मिले है। लोगों से अपील है कि कोरोना टीकाकरण जरूर करवाएं। कोरोना संक्रमण को लेकर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं। संक्रमित मरीज होम आइसोलेट हैं तो वह गाइडलाइन का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें