कार्यकारी अभियंता कश्मीर चंद ने बताया कि 10 जनवरी की शाम को ठेकेदार रमेश पूनिया लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में आया। इस दौरान उसने गलत कार्य की पेमेंट करने और सिक्योरिटी का उसी समय भुगतान करने के लिए कहा तो मैंने कहा कि गलत कार्य की पेमेंट नहीं की जा सकती है।
निर्माण कार्य के गलत बिल पास न करने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता के सरकारी निवास में घुसकर ठेकेदार द्वारा हाथापाई का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर शहर थाना में शिकायत दी गई है। आरोप है कि ठेकेदार का काम जांच में सही नहीं मिला और निर्माण में पत्थर की जगह मिट्टी की मात्रा ज्यादा मिली है जो कि नियम अनुसार ठीक नहीं है।
विज्ञापन
मामले में शहर थाना पुलिस ने कार्यकारी अभियंता कश्मीर चंद कंबोज की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार रमेश पूनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में कार्यकारी अभियंता कश्मीर चंद ने बताया कि 10 जनवरी की शाम को ठेकेदार रमेश पूनिया लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में आया। इस दौरान उसने गलत कार्य की पेमेंट करने और सिक्योरिटी का उसी समय भुगतान करने के लिए कहा तो मैंने कहा कि गलत कार्य की पेमेंट नहीं की जा सकती है।
कार्य को बीत दिन ही चेक किया गया है। जिसमें पत्थर की जगह मिट्टी की मात्रा अधिक है और कार्य लोक निर्माण विभाग के नियम अनुसार नहीं है। कार्य ठीक करवाया जाए और इसके बाद पेमेंट का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद जब कार्यालय से अपने सरकारी आवास पर जाने लगा तो आरोपी ठेकेदार रमेश पूनिया पीछे आ गया और सरकारी आवास में घुस आया।
विज्ञापन
रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी और हाथापाई का प्रयास किया। इस दौरान चौकीदार सुभाष ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ हाथापाई की गई। इसके बाद आरोपी ठेकेदार अपनी थार गाड़ी में बैठकर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।