फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: राहुल गांधी को सजा पर कुमारी शैलजा ने दी प्रतिक्रिया, कहा-उनकी आवाज दबने वाली नहीं

Thu, 23 Mar 2023 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

कुमारी शैलजा ने फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ जनता का भरपूर समर्थन है। इसलिए सरकार उन्हें रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में लोगों को संबोधित करतीं कुमारी शैलजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में सजा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबने वाली नहीं है। वह गरीब, मजबूर वर्ग की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए भाजपा सरकार ने उन पर केस करवाया है। मगर उन्हें बेल मिल गई है। कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन



कुमारी शैलजा गुरुवार को फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ जनता का भरपूर समर्थन है। इसलिए सरकार उन्हें रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। राहुल गांधी ने संसद में कोई अमर्यादित बात नहीं कही, फिर भी माइक बंद कर दिया गया। संसद नहीं चलने दी गई। सरकार राहुल गांधी से डर गई है। उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा निकाल कर जमीन पर जनता की समस्या जानी है।
विज्ञापन

 
वे सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरते रहेंगे। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी हुई है। जनता के बीच नेता राहुल गांधी का संदेश लेकर जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें