फतेहाबाद। गांव बड़ोपल पुलिस चौकी टीम ने गश्त के दौरान सालम खेड़ा रोड पर गांव बड़ोपल की एक ढाणी में जुआ खेलते पांच लोगों को काबू किया है। पुलिस ने मौके से 15 हजार रुपये की जुआ राशि बरामद कर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी गांव बड़ोपल व इसके आसपास क्षेत्र के रहने वाले हैं। बड़ोपल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान सालम खेड़ा रोड पुल के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि सालमखेड़ा रोड बड़ोपल की ढाणी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे आरोपियों को जुआ राशि के साथ काबू किया गया। संवाद