फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बबली का अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, टीम के रूप में समय पर पूरे करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। 15 दिन पहले कैबिनेट मंत्री बने टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने सोमवार को जिले के सभी विभागाध्यक्षों की टोहाना के रेस्ट हाउस में बैठक ली। विधायक रहते हुए अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने और काम को लंबा खींचने के आरोप लगाते रहे देवेंद्र बबली ने पहली ही बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देकर टीम वर्क के रूप में काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ईमानदारी से टीम के रूप में काम करें और तय समय पर ही विकास कार्यों को पूरा करें। बैठक में डीसी प्रदीप कुमार, एडीसी अजय चोपड़ा, एसडीएम डॉ. चिनार चहल सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व टोहाना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर करवाएंगे गांवों में विकास
पंचायत एवं विकास मंत्री बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले ले रही है और वे यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक व्यक्ति को इनका लाभ मिले। विकास कार्यों को और गति देना तथा आमजन को सुविधाएं सरलता से मिले, ये उनकी प्राथमिकता रहेगी। पूरे हरियाणा में सर्वे होगा, शहरों की तर्ज पर गांवों का भी नवीनीकरण करवाया जाएगा। विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण करवाए जाएंगे।
सोशल ऑडिटर की भूमिका निभाएं ग्रामीण
उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं। इन विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक ग्रामीण भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जो पैसा सरकार ने जिस कार्य के लिए भेजा है, वह पूरा खर्च हो रहा है या नहीं। काम में गुणवत्ता है या नहीं, इसकी पूरी निगरानी हर ग्रामीण को करनी चाहिए। यह हमारा कर्तव्य बनता है कि सरकार ने विकास कार्यों के लिए जो पैसा दिया है, उसका ईमानदारी से सदुपयोग हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें