फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर में कूद की थी आत्महत्या दुकान से मिला सुसाइड नोट

Thu, 06 Aug 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में एसपी को ​शिकायत देने पहुंचे मृतक के परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीएसपी रोड निवासी प्रेमप्रकाश की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के परिजनों ने वीरवार को एसपी निकिता खट्टर को शिकायत देकर दो-तीन फाइनेंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की मौत के चार दिन बाद दुकान से सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में रुपये के लिए तंग करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मृतक के बेटे धीरज ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता प्रेम प्रकाश ने कारोबार के लिए महेंद्र नाम के व्यक्ति से उधार लिया था। इसके बाद लगातार भारी ब्याज वसूला गया और पैसे के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि इसी दबाव से परेशान होकर पिता प्रेमप्रकाश ने 2 अगस्त को भट्टू क्षेत्र में नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का दावा है कि दुकान से मिले सुसाइड नोट में भी महेंद्र समेत अन्य लोगों का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें