फतेहाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय
फतेहाबाद। लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मिली खामियों पर जिले के 6 केंद्र संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें फतेहाबाद के दो, टोहाना के दो और रतिया और जाखल का एक-एक केंद्र शामिल है। टीमों को निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर खामियां मिली थी।
टीम को कई केंद्रों पर आईडी पर हस्ताक्षर न होने और सीसीटीवी फुटेज का बैकअप कम होने जैसी कई खामियां मिली थी। इसके अलावा जाखल के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कई खामियां मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अल्ट्रासाउंड केंद्र को बंद करने की सिफारिश की जाएगी। प्रशासन की तरफ से पीएनडीटी को लेकर होने वाली बैठक में केंद्रों की तरफ से नोटिस के दिए गए जवाब पर भी समीक्षा होगी।
-
जुलाई तक जिले में 1000 लड़कों के मुकाबले जन्मीं 918 लड़कियां
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लिंगानुपात के आंकड़ों में भी सुधार हुआ है। जिले में जनवरी से जुलाई माह तक 1000 लड़कों के मुकाबले 918 लड़कियों ने जन्म लिया है। जबकि जून माह तक ये आंकड़ा 917 था।
-
जिले का ये रहा है लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950
2023 934
2024 926
2025 961
2026 918
-
जिले का इस साल ये रहा है लिंगानुपात
माह लिंगानुपात
जनवरी 899
फरवरी 885
मार्च 839
अप्रैल 948
मई 932
जून 1005
जुलाई 924
-
जिले के लिंगानुपात में सुधार हो रहा है। विभाग की तरफ से गांवों में जाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पिछले दिनों विभाग की टीमों ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान जिन केंद्रों में खामियां मिली थी, उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
-डॉ. निरपाल, जिला नोडल अधिकारी, पीएनडीटी