फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी नक्शा पास करवा कर रहे कॉमर्शियल निर्माण, 19 भवन मालिकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिना नक्शा पास करवाए अवैध निर्माण करने वालों पर नगर परिषद ने सख्ती शुरू की है। अवैध निर्माण को लेकर नप ने फोटोग्राफी के साथ सर्वे करवाना शुरू कर दिया है। सर्वे के दौरान कई जगहों पर अवैध निर्माण सामने आया है। कई ऐसे निर्माण भी सामने आए हैं जिसमें रिहायशी नक्शा पास करवाकर कॉमर्शियल भवन का निर्माण किया जा रहा है। नप ने फतेहाबाद शहर में 19 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नप अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक तीन ऐसे भवन मालिकों को नोटिस दिया गया है जिन्होंने नक्शा रिहायशी भवन के लिए पास करवाया था लेकिन वह कॉमर्शियल निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा 8 भवन मालिकों को बिना नक्शा पास करवाए निर्माण करने पर नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 8 भवन मालिकों को दूसरा नोटिस दिया गया है। पहले नोटिस का जवाब न आने पर दूसरा नोटिस जार हुआ है।
पॉश क्षेत्रों में भी सबसे ज्यादा हो रहा अवैध निर्माण
नगर परिषद अवैध निर्माण रोकने के लिए फोटोग्राफी करवाकर नोटिस जारी कर रहा है। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ला, खैराती खेड़ा रोड, चार मरला कॉलोनी, डीएसपी रोड, भट्टू रोड पर कई जगह अवैध निर्माण हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
शहर में अवैध निर्माण करने वालों पर सख्ती की जा रही है। जहां पर अवैध निर्माण की जानकारी मिल रही है उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अवैध निर्माण न करें। निर्माण शुरू करने से पहले जो भी प्रक्रिया है उसे जरूर पूरा करें।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें