फतेहाबाद के नेशनल हाइवे पर माजरा मोड़ पर टकराए कंबाइन और ट्रक।
फतेहाबाद। हिसार-सिरसा हाईवे पर गांव माजरा मोड़ पर मंगलवार सुबह कंबाइन को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से कंबाइन सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों की पहचान मानसा निवासी सतपाल और लखविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
दोनों वाहनों की टक्कर से हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को हटाया गया, इसके बाद जाम खुला। बताया जा रहा है कि गांव माजरा से कंबाइन हाईवे पर चढ़ने लगी तो सिरसा की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।