फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने उठाए किसानों के हित के लिए कदम : मनोहर लाल

विज्ञापन
भूना रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करत? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने किसानों के ऋण पर सभी ब्याज व पैनल्टी को माफ किया है, जिससे किसानों को 4750 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है और लगभग 10 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना को लागू किया है। इससे गरीब लोगों को सालाना 6000 रुपये का वित्तीय लाभ बीमा प्रीमियम या अन्य प्रकार से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव बोदीवाली में भाजपा नेता राजपाल बैनीवाल की ओर से आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में स्वागत के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला फतेहाबाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में लगभग 104 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह इलाका खेती बाड़ी से जुड़ा है। किसान की हर समस्या को प्रदेश की सरकार ने समझा और उसका हल भी किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गांव सरवरपुर, कुकड़ावाली, खैराती खेड़ा, बिश्नोई मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि स्थानों पर भी यात्रा का स्वागत करने पर लोगों का धन्यवाद किया।
पिछली बार 47 सीटें जीती, इस बार दोगुनी जीतेंगे : बराला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा कि जिलावासियों ने मुख्यमंत्री का दो दिन तक अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व काफिला सजा है तो उसके पीछे हर कार्यकर्ता की मेहनत लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेकर हर कार्यकर्ता पार्टी और प्रदेश को मजबूती देने का काम कर रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अब यह काफिला रुकने वाला नहीं है। पिछली बार 47 सीट जीतकर आए थे, अबकी बार जनता इसे डबल करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने सभी लोगों से 8 सितंबर को रोहतक में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने 75 पार का विश्वास दिलाने का आह्वान किया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोहतक पहुंचने की अपील भी की।
विज्ञापन

सांसद ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
इस मौके पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री कर्ण देव कंबोज, सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, डॉ विरेन्द्र सिवाच, दर्शन नागपाल, गुलशन हंस, सुयसपाल डूडी, भीम लाम्बा, प्रमोद बैनीवाल, बलदेव ग्रोहा, लक्ष्मण नापा, रमेश मेहता, प्रवीण जोड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इन विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
1. गांव इंदाछोई में 3 करोड़ 73 लाख 94 हजार रुपये की राशि से आवासीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण।
2. मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 58 करोड़ 10 लाख 70 हजार रुपये की राशि से टोहाना में हिसार-रतिया रोड के लगभग 5 किलोमीटर बाईपास का निर्माण। इस बाईपास के निर्माण से टोहाना टाउन में ट्रैफिक जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।
3. खेड़ी रजबाहा बुर्जी नंबर 0 से 157500 टेल का 7 करोड़ 93 लाख 5 हजार रुपये की राशि से पुनर्निर्माण। इस रजबाहा के पुनर्निर्माण से गांव बीघड़, सिरढ़ान, किरढ़ान, बनावाली, शेखुपुर दड़ौली, सुलीखेड़ा, खाबड़ा कलां, खाबड़ा खुर्द, चुली बागडिय़ा, चुली कलां, गदली, ढाबी कलां, रामसरा, दैयड़, जांडवाला बागड़, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बागडिय़ा, कागदाना, कुम्हारिया, जसनिया व खेड़ी की 33523 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा में विस्तार तथा इन गांवों के जलघरों की आपूर्ति में भी सुधार होगा। इस रजबाहा पर 2 पुल व 2 घाटों का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा।
4. मानावली माइनर बुर्जी नंबर 0 से 40800 टेल का 2 करोड़ 27 लाख 86 हजार रुपये की राशि से पुनर्निर्माण। इस रजबाहा के पुनर्निर्माण से गांव मानावाली, खैराती खेड़ा, ढिंगसरा, कुकड़ावाली, सरवरपुर, बोदीवाली की 9494 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा में विस्तार तथा इन गांवों के जलघरों की आपूर्ति में भी सुधार होगा। इस रजबाहा पर 4 पुल व 10 घाटों का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा।
5. मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 3 करोड़ 29 लाख 61 हजार रुपये की राशि से गांव भूंदडवास में नहरी जल घर आधारित स्वतंत्र जलघर। 6. 3 करोड़ 67 लाख 40 हजार रुपये की राशि से गांव सिधानी में नहर आधारित स्वतंत्र जलघर।
7. 3 करोड़ 8 लाख 40 हजार रुपये की राशि से गांव पालसर में नहर आधारित स्वतंत्र जलघर। इस परियोजना के पूर्ण होने उपरांत गांव पालसर वासियों को नहरी पानी 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से मिलना सुनिश्चित होगा।
8. एक करोड़ 9 लाख 55 हजार रुपये की राशि से गांव हिजरावा कलां में नहर आधारित स्वतंत्र जलघर की मुरम्मत व विस्तार कार्य। इस परियोजना के पूर्ण होने उपरांत गांव हिजरावा कलां वासियों को नहरी पानी 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से मिलना सुनिश्चित होगा।
9. 3 करोड़ 60 लाख 55 हजार रुपये की राशि से गांव भट्टू खुर्द में नहर आधारित स्वतंत्र जलघर। इस परियोजना के पूर्ण होने उपरांत गांव भट्टू खुर्द वासियों को नहरी पानी 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से मिलना सुनिश्चित होगा।
10. मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जांडली खुर्द से झलनिया रोड तक 7.893 किलोमीटर सडक़ का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 2 करोड़ 75 लाख 29 हजार रुपये की अनुमानित लागत आएगी।
इन विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
1. भूना रजबाहा बुर्जी नंबर 25500 टेल का 3 करोड़ 5 लाख 58 हजार रुपये की राशि से पुनर्निर्माण। इस रजबाहा के पुनर्निर्माण से गांव भूना, मोचीवाली, चौबारा, जांडली खुर्द की 4024 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा में विस्तार तथा इन गांवों के जलघरों की आपूर्ति में भी सुधार होगा। इस रजबाहा पर 7 पुल व 8 घाटों का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा।
2. घग्गर रजबाहा बुर्जी नंबर 0 से 49500 टेल व इसकी वित्रिका शक्करपुरा रजबाहा बुर्जी नंबर 0 से 19029 टेल का 6 करोड़ 31 लाख 76 हजार रुपये की राशि से पुनर्निर्माण करवाया गया। इस रजबाहा के पुनर्निर्माण से गांव म्योंद बेगमवाली, साधनवास, भूरथली, मुसाखेड़ा, करंडी, बबनपुर, रत्ताथेह, दिवाना, कवलंगढ़, लांबा की 12324 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा में विस्तार तथा इन गांवों के जलघरों की आपूर्ति में भी सुधार होगा। इस रजबाहा पर 12 पुल व 14 घाटों का भी पुनर्निर्माण किया गया।
3. धारसूल रजबाहा बुर्जी नंबर 0 से 54975 टेल का 4 करोड़ 87 लाख 68 हजार रुपये की राशि से पुनर्निर्माण करवाया गया। इस रजबाहा के पुनर्निर्माण से गांव मामुपुर, कुदनी, रहनवाली, जमालपुर शेखां, बुडनपुर, हैदरवाला, चिल्लेवाला, गुल्लरवाला, ढेर, दिवाना, धारसूल खुर्द, रत्ताथेह की 9814 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा में विस्तार तथा इन गांवों के जलघरों की आपूर्ति में भी सुधार होगा। इस रजबाहा पर 8 पुल व 10 घाटों का भी पुनर्निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें