फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने टोहाना से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजारों में अतिक्रमण रखे सामान को उठाया गया और नगर परिषद में लाया गया। नगर परिषद की टीम एक्सईन हिमांशु के नेतृत्व में पहुंची तथा कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता हिमांशु के नेतृत्व में कर्मियों की टीम ने शहर के मुख्य बाजारों बस स्टैंड रोड, रतिया रोड व नया बाजार में यह अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम को देखकर अनेक रेहड़ी चालक व दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी ने अपने सामान को आनन-फानन में दुकान में रखवा दिया तथा रोड पर रखे सामान को विभाग के कर्मी उठाकर ले गए। नगर परिषद की टीम ने लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी तथा अतिक्रमण मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। विभाग की टीम में दरोगा बलजीत सिंह, रवि कुमार सहित अनेक कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए पुलिस की टीम भी नप के साथ मौजूद रही। कार्यकारी अभियंता हिमांशु ने बताया कि अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत उनकी टीम ने रतिया रोड पर स्थित वाल्मीकि चौक, बस स्टैंड व नया बाजार में अनेक जगहों से अतिक्रमण हटाया तथा लोगों के सामान को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें