फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया नगर पालिका में मिल रही अनियमितताओं के चलते सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग के अधिकारी नगर पालिका में छापामार कार्रवाई करते हुए
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका में एनओसी, टेंडरों और अन्य कार्यों सहित नगर पालिका कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर अनियमितताओं की मिल रही शिकायतों के चलते सीएम फ्लाइंग और खुफिया विभाग की संयुक्त टीम ने नगरपालिका कार्यालय में छापे की कार्रवाई की। कार्रवाई दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट अचिन कालता भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्रवाई कर रही कि फ्लाइंग की टीम में सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, सुरेंद्र, खुफिया विभाग के अमरजीत की टीम ने सर्वप्रथम हाजिरी रजिस्टर को अपने कब्जे में लिया उसके बाद नगर पालिका रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, सीएम फ्लाइंग की टीम की कार्रवाई दोपहर तक जारी रही। इस दौरान टीम ने एनओसी, टेंडर रिकॉर्ड, विकास कार्यों की लिस्ट, प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लेखा-जोखा और कर्मचारियों के रिकॉर्ड की जनता से जांच करते हुए हुए दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। सीएम फ्लाइंग जब नगरपालिका कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही थी तो इस दौरान शहर से अनेक लोग अपने कार्य करवाने के लिए नगर पालिका में पहुंचे थे। उक्त लोगों को जैसे ही फ्लाइंग के आने की सूचना मिली तो उन्होंने भी अपनी शिकायतों का दुखड़ा अधिकारियों के सामने सुनाया, जिस पर फ्लाइंग टीम के अधिकारियों ने उक्त शिकायत करने वाले व्यक्तियों का मोबाइल नंबर और पता नोट करके उनकी शिकायतें दर्ज की।



कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग के साथ मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अचिन कालता ने बताया कि पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री कार्यालय को रतिया नगर पालिका में एनओसी, कार्यालय में कर्मचारियों की गैर मौजूदगी और अन्य मामलों को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर ही सीएम फ्लाइंग की टीम ने नगरपालिका में निरीक्षण कार्य शुरू किया है। वही सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने कहा कि वह जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप देंगे।
विज्ञापन


5 कर्मचारी मिले गैरहाजिर



सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों द्वारा छापेमार कार्रवाई के दौरान नगर पालिका में पांच कर्मचारी गैरहाजिर मिले। वहीं, अधिकारियों को नगरपालिका सचिव ने बताया कि बुधवार को लिपिक वर्ग की हड़ताल होने के चलते नगरपालिका के 4 कर्मचारी पूर्व सूचना के तहत हड़ताल पर गए हैं । फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि उन्होंने गैरहाजिर मिले कर्मचारियों की लिस्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें