रतिया। शहर पुलिस ने गांव रत्ताखेड़ा निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर उसे विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी के आरोप में सगे भाई-बहन सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रत्ताखेड़ा जसबीर सिंह ने कहा कि वह 10वीं पास हैं। बीते साल 14 मई को उसके उसका एक पुराना परिचित गांव बुर्ज मानसा, पंजाब निवासी शिवदीप आया। उसने उसे बताया कि उसकी बहन अमृतपाल कौर फरीदकोट के केवलपत्ती पंजगराईयां निवासी लवप्रीत सिंह और उसकी बहन जसप्रीत कौर तथा पूजा नाम की लड़की विदेश भेजने का काम करते हैं। जसवीर ने बताया कि वह शिवदीप की बातों में आ गया उसे 9 लाख रुपये में उसे जर्मनी भेजने की बात फाइनल हो गई, उसने कहा कि वह किस्तों में पैसे देगा, जिस पर शिवदीप मान गया। जसवीर ने बताया कि उसने अपनी मां के सोने के जेवर और पशुओं को बेचकर किस्तों में उन्हें 9 लाख रुपये दे दिए।
जसवीर ने आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद उसे दिल्ली से इंडोनेशिया ले गए, जिस पर मैंने उन्हें जर्मनी जाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि कुछ समस्या आ गई है। इसलिए एक बार दिल्ली जाना पड़ेगा और फिर मुझे दिल्ली से आए तथा वहां से मुझे अमृतसर जाने को कहा, उसके बाद मुझे लुधियाना आकर छोड़ दिया और सभी आरोपी वहां से भाग गए तथा उक्त लोगों ने उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिखा।
जसवीर ने शिकायत में बताया कि उसने उन्हें कई बार फोन किया कोई जवाब नहीं दिया, जिस पर मामले की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फरीदकोट के केवलपत्ती पंजगराईयां निवासी लवप्रीत सिंह उसकी बहन जसप्रीत कौर, बठिंडा के बुर्ज मानसा निवासी शिवदीप उसकी बहन अमृतपाल कौर व पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।