फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता मुहिम चलाई

Sun, 28 Sep 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सेवा पखवाड़े के तहत गांव में मौजूद अधिकारी व अन्य । स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
जाखल। सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को जाखल खंड के गांव चांदपुरा, साधनवास, दीवाना, मुंदलिया, तलवाड़ा और म्यौंद बोगावाली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और सेवा व जागरूकता के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


गांवों में आयोजित सफाई अभियान के दौरान नालियों की सफाई की गई, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा उठाया गया और लोगों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अभियान में युवाओं और महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान ग्राम पंचायतों ने आगे भी नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

पशुपालन विभाग की ओर से लगाए गए शिविरों में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। पशुपालकों को पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों की पहचान और बचाव के उपाय बताए गए। विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों को संतुलित आहार और टीकाकरण की अहमियत समझाई, ताकि पशुओं की उत्पादकता और स्वास्थ्य बेहतर हो सके। स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में शिविर लगाए। इस दौरान ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य सामान्य जांचें की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिलाओं और बच्चों में पोषण संबंधी जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया। इन कार्यक्रम में माया गोदारा, अरुण, संदीप जांगड़ा विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें