फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रधान के नजदीकी की भी सुनवाई नहीं, गड्ढे भी नहीं भर रहे अफसर

Sun, 28 Sep 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के धर्मशाला रोड पर गड्ढे दिखाते पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची के नजदीकी पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल ने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों पर काम न करने का आरोप लगाया है। पार्षद का कहना है कि अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे है और उनके कहने पर गड्ढा तक नहीं भरा जा रहा है।
विज्ञापन


पार्षद ने शनिवार को अधिकारियों द्वारा काम न करने को लेकर रणनीति बनाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में पार्षदों को बैठक कर रणनीति बनाने की मांग की और इक्ट्ठे होने का मैसेज किया। सूचना बाद दोपहर को पार्षद सुखदेव नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे लेकिन अन्य पार्षद नहीं आए। पार्षद का कहना है कि दो से तीन दिन में इक्ट्ठे होकर रणनीति तैयार की जाएगी। पार्षद ने कहा कि धर्मशाला रोड पर एसीबी ने करीब दो माह पहले जांच के लिए गड्ढा खोदा था लेकिन इसके बाद इसे ठीक नहीं किया गया। इसके कारण हादसे हो रहे है।

-

धरने पर बैठ चुके पार्षद

कार्यकारी अभियंता कार्यालय के आगे पिछले माह पार्षद राजकुमार ने प्रदर्शन किया था और धरना दिया था। इसके बाद करीब 10 पार्षद शामिल हुए थे और अधिकारियों पर काम न करने के आरोप लगाए थे। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा भी मौजूद थे। हालांकि इसके बाद कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश के तबादला आदेश भी जारी हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मेरे सामने मामला अभी आया है। मंगलवार को मैं आऊंगा। इसके बाद संबंधित समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

ज्ञान प्रकाश, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें