फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छुट्टी के बाद सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में छुट्टी के बाद सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही नाबालिग द्वारा दुष्कर्म का मामला आया है। आरोपी छुट्टी के बाद नाबालिग छात्रा को कमरों के पीछे बनी गैलरी में ले गया और वहां पर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़ित छात्रा ने सदर थाना में शिकायत दी। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को काबू कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी नाबालिग को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, यहां से बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। मामले के मुताबिक टोहाना के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 12 साल की छात्रा ने बताया कि बुधवार दोपहर को जब स्कूल की छुट्टी हुई तो गांव का ही लड़का उसे जबरदस्ती कमरों के पीछे ले गया, यहां पर लड़के ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी लड़के ने दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं बताया जा रहा है आरोपी नाबालिग है और छठी कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
विज्ञापन

कोट
छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नाबालिग को काबू कर लिया गया है।
- जयभगवान, सदर थाना प्रभारी, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें