फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारहवीं के परिणाम जारी नहीं, कॉलेजों में स्नातक के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Thu, 07 May 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय , जिला मुख्यालय
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाविद्यालयों में दाखिले लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वीरवार दोपहर बाद शुरू हो गई लेकिन पहले दिन जिले के किसी भी महाविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन नहीं हुआ है। वजह ये है कि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का अभी तक परीक्षा का परिणाम नहीं आया है। सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड की ओर से अभी तक परिणाम ही जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

जिले के 10 महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले होने हैं। दूसरी वजह कॉलेजों में दाखिला लेने में विद्यार्थियों की भी रूचि कम हो रही है। पिछली साल भी कॉलेजों में काफी सीटें खाली रह गई थीं। विद्यार्थी अब प्रोफेशनल कोर्सों की ओर ज्यादा जा रहे हैं। इसके अलावा नौकरियों की तैयारियों में भी जुट रहे हैं। नियमित दाखिला प्रक्रिया में भाग न लेकर वे दुरस्थ शिक्षा से अपनी डिग्री पूरी कर रहे हैं।
-
ये रहेगा दाखिले लेने का शेड्यूल
आवेदन तारीख 31 मई
महाविद्यालयों द्वारा दस्तावेज वेरिफिकेशन 9 मई से 6 जून
पहली मेरिट सूची जारी 11 जून
दाखिले - 15 जून
दूसरी मेरिट सूची जारी - 17 जून
फीस जमाकर दाखिले - 18 से 22 जून
-
जिले में महाविद्यालय और सीटें
महाविद्यालय कोर्स सीटें
डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना 4 560
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां 3 440
राजकीय महाविद्यालय भूना 3 495
राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय 2 320
राजकीय महाविद्यालय रतिया 3 420
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा 5 820
एमएम कॉलेज फतेहाबाद 7 1385
राजकीय महाविद्यालय टोहाना 6 1030
राजकीय कन्या महाविद्यालय रतिया 2 400
-
जिला मुख्यालय महाविद्यालय में 320 सीटों पर होंगे दाखिले
जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. जयभगवान ने बताया कि छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में कॉलेज में बीए के लिए 240 और बीकॉम के लिए 80 सीटें उपलब्ध हैं। विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और गणित जैसे पारंपरिक विषयों के साथ-साथ कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान और शारीरिक शिक्षा जैसे आधुनिक और व्यावहारिक विषय भी ले सकते हैं। महाविद्यालय में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 14000 रुपये और पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए 8000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति का प्रावधान है। वहीं मेधावी छात्रों को 5000 रुपये की वार्षिक मेरिटोरियस स्कॉलरशिप से प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस पास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नोडल अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि दाखिला के लिए एक कंप्यूटर सेल स्थापित किया है जो छात्रों का दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने का कार्य करेगा।
विज्ञापन

-
ये चाहिए दस्तावेज
विद्यार्थी महाविद्यालय में अपने दस्तावेजों के साथ निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। दाखिला के लिए जरूरी दस्तावेज फैमिली आईडी, आधार, 10वीं व 12वीं मार्कशीट, हरियाणा डोमिसाइल, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, फोटो, बीसी वर्ग के लिए आय प्रमाणपत्र, मोबाइल फोन नंबर और ईमेल आईडी जरूरी हैं।
-

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। विद्यार्थी महाविद्यालय में आकर भी आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय में बीए और बीकॉम के लिए 320 सीटें हैं।
विज्ञापन

- जयभगवान, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, जिला मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें