फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़कें कूड़े से भरीं, फैलने लगी बदबू, 11 तक बढ़ाई हड़ताल

Thu, 07 May 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर लगे कचरे के ढेर संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को सातवें दिन भी नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। वहीं, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की हड़ताल का भी एक महीना पूरा हो गया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सड़कें कूड़े से भरने लगी है। पांचों शहरों में 1050 टन कचरा सड़कों पर जमा हो चुका है।
विज्ञापन


वहीं कर्मचारियों ने हड़ताल को 11 मई तक बढ़ा दिया है यानि सोमवार तक भी कचरा उठान के कोई आसार नहीं है। कर्मचारियों ने वीरवार से धरनास्थल पर कढ़ी और चावल का लंगर भी शुरू कर दिया है। कचरा उठान को लेकर प्रशासन ने भी चुप्पी साध रखी है। वीरवार की हड़ताल इकाई प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता में हुई और मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया।

इस दौरान सभी कर्मचारी काम छोडक़र हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों ने शहर में शाम को जनसमर्थन भी मांगा। कर्मचारी नेता नरेश राणा और ओम प्रकाश लोट ने कहा कि सरकार चुनावों और जीत के जश्न में मशरुफ है जबकि प्रदेश के 90 शहरों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। शहर के मुख्य बाजारों में कचरे के ढेर लग गए हैं जिससे महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी प्रदेश सरकार से अपील कर रहे हैं कि उनकी न्यायोचित मांगों को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाए। कर्मचारी नेता रमेश तुषामड़, विजय ढाका और वीरू राती ने कहा कि सरकार तानाशाही और अडियल रवैया छोड़कर नैतिकता का परिचय दे।

-

हड़ताल को मिला विपक्षी दलों और यूनियनों का समर्थन

कर्मचारियों की हड़ताल को विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कांग्रेस जिला प्रधान अरविंद शर्मा, युवा इनेलो नेता गौरव संपत सिंह, इनेलो लेता नफे सिंह जाखड़, जगदीश झाझड़ा ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। विधायक ने कहा कि प्रदेशभर में नगर परिषद कर्मचारियों और दमकलकर्मियों का लंबे समय से आंदोलन पर बैठना इस बात का प्रमाण है कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार होना चाहिए और सरकार को तुरंत बातचीत कर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें