फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के एसएमओ ने मांगी वीआरएस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी ने मंगलवार को वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। डॉ. राजेश चौधरी नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ है और उनके पास एसएमओ पद की जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पहले ही डॉक्टरों की कमी है। यहां पर 42 में से मात्र 16 ही डॉक्टर है। अहम बात यह है कि स्पेशलिस्ट के पद भी खाली है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और काम का बोझ ज्यादा होने के चलते एसएमओ ने वीआरएस मांगी है। हालांकि एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी का कहना है कि उन्होंने निजी कारणों से वीआरएस मांगी है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देते हुए करीब 22 साल हो चुके हैं।
उप सिविल सर्जन पहले ही मांग चुके वीआरएस
सिविल सर्जन कार्यालय के उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान भी वीआरएस के लिए आवेदन कर चुके हैं। सिविल सर्जन कार्यालय में उप सिविल सर्जन के आठ में से पांच पद खाली पड़े हैं। वहीं सिविल सर्जन का पद भी दो माह से खाली है। जिले में 179 डॉक्टरों में से 65 ही डॉक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें