फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्ताखेड़ा के पूर्व सरपंच सहित छह लोग क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन कृषि कानूनों के विरोध में शहर के टाउन पार्क के बाहर पिछले 12 दिनों से चल रहे धरने प्रदर्शन पर बुधवार को गांव रत्ताखेड़ा के पूर्व सरपंच सहित छह लोगों ने क्रमिक भूख हड़ताल की। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में गांव रत्ताखेड़ा के पूर्व सरपंच सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर किसानी को खत्म करने के लिए कानून लागू किए जा रहे हैं, लेकिन इससे किसानों के साथ-साथ आमजन को भी नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यदि तीनों कानूनों को रद्द नहीं किया तो किसान दिल्ली में मई 2024 तक डटकर प्रदर्शन करेंगे, वे सरकार के आगे झुकने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को जिद्द छोड़कर अन्नदाता की मांग मान लेनी चाहिए क्योंकि किसान देश की आबादी का पेट भरने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें