रविवार को सुबह छह बजे वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा।
फतेहाबाद। लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने की अलख जगाने के लिए अमर उजाला की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से रविवार को सुबह छह बजे वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। यह वॉकथॉन एमएम कॉलेज परिसर से शुरू होगा और जीटी रोड, लालबत्ती चौक होते हुए पपीहा पार्क में संपन्न होगा। सभी शहरवासियों से आग्रह है कि इस वॉकथाॅन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने में अपनी महती भूमिका निभाएं।
वॉकथान में मुख्य अतिथि के तौर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी शामिल होंगे। उनके अलावा लेसिक लेजर सेंटर के संचालक डॉ. शर्मा एवं वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. विनोद शर्मा, अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियन गुरनूर पूनियां, एमएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास अति विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मतदाताओं को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अवश्य करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। वॉकथाॅन में भाग लेने के लिए सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, खिलाड़ी, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
वॉकथॉन में शामिल होने के लिए इन नंबरों पर करवाएं पंजीकरण
इस वॉकथॉन में शामिल होने के लिए सामाजिक संस्थाएं, खेल अकादमियां और शहरवासी मोबाइल फोन नंबर 9528032467 पर संपर्क करके अब भी पंजीकरण करवा सकते हैं।