फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सराफ पर दर्ज सीआईए का सट्टा बुकी का केस अदालत से डिस्चार्ज

Thu, 08 May 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। सीआईए पुलिस की ओर से शहर भूना के दुर्गा ज्वेलर्स के संचालक पर दर्ज क्रिकेट मैच पर बुकी चलाने का केस झूठा पाया गया। पक्ष और विपक्ष के वकीलों की बहस और सबूत के बाद फतेहाबाद की अदालत ने इस केस को डिस्चार्ज कर दिया है। हालांकि सीआईए के तत्कालीन निरीक्षक सहित आठ आरोपियों के खिलाफ अवर सचिव राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण की सिफारिश पर आपराधिक मामला दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

दुर्गा ज्वेलर्स के संचालक नरेश कुमार पर 17 अप्रैल 2023 की रात क्रिकेट मैच पर सट्टा बुकी चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था लेकिन पीड़ित ने सीआईए पुलिस की कार्रवाई को मनगढ़ंत कहानी बताया। उन्होंने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच की गुहार लगाई थी।
इसके बावजूद शिकायतकर्ता की कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए पीड़ित ने 18 जुलाई 2023 को एडवोकेट नरेश कुमार सोनी के माध्यम से याचिका लगाई थी। इस पर पक्ष और विपक्ष के वकीलों की बहस और सबूत के बाद सात मई को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केस को डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें