फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कर्ज नहीं चुकाने पर सेंट्रल बैंक ने मकान पर लिया कब्जा, महिलाओं ने किया हंगामा

Thu, 08 May 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मकान पर कब्जा कार्रवाई करने के दौरान हंगामा कर रही महिलाओं को हटाते हुए महिला पुलिस कर्मचारी,
विज्ञापन
रतिया। बैंक से 20 लाख रुपये का ऋण लेकर पिछले तीन साल से किस्त न चुकाने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में मकान पर कब्जा ले लिया। इसके विरोध में मकान में मौजूद महिलाओं ने हंगामा कर दिया, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें वहां से हटाकर मकान का कब्जा बैंक अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन


शहर रतिया में वार्ड नंबर 16 नहर कॉलोनी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से छह मरला आकार के एक मकान की गारंटी के आधार पर सुरजीत सिह, राजेंद्र सिह, दीवान ने वर्ष 2018 में 20 लाख रुपये का ऋण लिया था लेकिन पिछले तीन साल से इसकी किस्त नहीं दी गई। बकाया राशि की सीमा 25 लाख से अधिक होने पर बैंक कर्मचारियों ने मकान मालिकों को नोटिस जारी किए।

इसलिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चीफ सर्किल ऑफिसर नवीन रंजन, शाखा प्रबंधक माही रंगा बुधवार दोपहर बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त नायब तहसीलदार अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के साथ मकान का कब्जा लेने पहुंचे। इन अधिकारियों ने जैसे ही कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू की तो मकान में मौजूद महिलाओं ने हंगामा कर दिया, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मचारियों ने महिलाओं को वहां से पकड़ कर हटा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बैंक अधिकारियों ने मकान पर कब्जा लेकर मकान के बाहर बैंक का नोटिस चस्पा कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशों पर उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इसके बाद आज बैंक कर्मचारियों ने ऋण की किस्त न भरने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत मकान को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें