फतेहाबाद। थाना सदर में तैनात मुख्य सिपाही परमजीत के नेतृत्व में टीम ने सरकारी स्कूल धागड़ के बाहर नियमित रूप से गश्त और निगरानी अभियान चलाया गया। महिला सुरक्षा टीम ने बताया कि स्कूल आने-जाने के समय पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
टीम की ओर से स्कूल गेट, बस स्टॉप, मार्केट तथा आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग की गई। इस दौरान मनचलों और हुड़दंगबाजों पर कड़ी नजर रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अनुचित हरकत को पहले ही रोका जा सके।
उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी महसूस होने पर तुरंत डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1091, या नजदीकी थाना से संपर्क करें।