फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: भिरडाना में करंट लगने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, ननिहाल में खेलते खेलते छू लिया था कूलर

Mon, 21 Aug 2023 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आदमपुर के गांव कालवां निवासी बलजीत सिंह का डेढ़ साल का बेटा लवप्रीत कुछ समय से अपने ननिहाल में गांव भिरडाना आया हुआ था। रात को वह आंगन में खेल रहा था कि इसी दौरान उसका हाथ कूलर को छू गया और उसे करंट लग गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव भिरडाना में रविवार रात को करंट लगने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने ननिहाल में आया हुआ था। बताया गया है कि बच्चे को करंट कूलर से लगा है। इस दुखद हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिसवाले को बेची चोरी की कार, असली मालिक को मिला टैक्स कटने का मैसेज तो हुआ खुलासा
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आदमपुर के गांव कालवां निवासी बलजीत सिंह का डेढ़ साल का बेटा लवप्रीत कुछ समय से अपने ननिहाल में गांव भिरडाना आया हुआ था। रात को वह आंगन में खेल रहा था कि इसी दौरान उसका हाथ कूलर को छू गया। बताया गया है कि कूलर में करंट दौड़ रहा था और बच्चा उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें