फतेहाबाद के भोड़िया खेड़ा में राजकीय महिला महाविद्यालय
फतेहाबाद। स्नातक प्रथम वर्ष में खाली सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी अब 25 अगस्त तक पंजीकरण करवाकर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला ले सकेंगे। कॉलेजों में अभी तक करीब 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल खोलते हुए निर्देश जारी किए हैं। जारी हुए निर्देशों के मुताबिक छात्र 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले 26 अगस्त तक होंगे। स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर ओपन काउंसिलिंग का भी विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि ओपन काउंसिलिंग पहले से चल रही है। विभाग के जारी हुए शेड्यूल के मुताबिक छात्रों को 23 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 25 अगस्त तक छात्र पीजी में ओपन काउंसिलिंग से दाखिला ले सकेंगे।
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में स्नातक में ये हुए दाखिले
संकाय सीटें दाखिले
बीए 400 303
बीकॉम 160 53
बीसीए 120 3
बीएससी नॉन मेडिकल 160 15
बीएससी मेडिकल 40 14
राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद में स्नातक में ये हुए दाखिले
संकाय सीटें दाखिले
बीए 160 71
बीकॉम 80 5
कोट
स्नातक में खाली सीटों को भरने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र ओपन काउंसिलिंग के माध्यम 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और दाखिला ले सकेंगे। छात्रों के पास दाखिला लेने के लिए सुनहरा मौका है।
-राजेश मेहता, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा