फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
निजी अस्पताल के बाहर धरना लगाकर बैठे महिला के परिजन। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर के रामनगर निवासी महिला मीनाक्षी के परिजनों ने मेडिकल एनक्लेव स्थित निजी अस्पताल के प्रबंधन पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि लापरवाही से महिला के बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान रामनगर के लोगों ने परिजनों सहित अस्पताल के बाहर पहुंचकर हंगामा करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज पुलिसकर्मियों सहित मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर प्रदर्शनकारी नहीं माने और नारेबाजी करते हुए अस्पताल के बाहर धरना लगाकर बैठ गए। पीड़ित के परिजनों ने लिखित शिकायत शहर पुलिस को दी। प्रदर्शन के दौरान रामनगर से निवर्तमान पार्षद पम्मी सपड़ा भी उनके साथ धरने पर बैठी तथा जांच की मांग की।
सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर लेकर गए थे अस्पताल में
इस दौरान रामनगर निवासी महिला की परिजन एकता ने बताया कि सोमवार को उसकी भाभी मीनाक्षी को वे निजी अस्पताल में डिलिवरी के लिए लेकर आए थे। उनकी भाभी को पहला बच्चा सीजेरियन होने के चलते उन्होंने अस्पताल में जाते ही चिकित्सक से सीजेरियन करने की बात कही थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानते हुए इंतजार करवाया गया। जब उसकी भाभी को अधिक पीड़ा होने लगी तो अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑपरेशन की तैयारी की गई, लेकिन कुछ समय बाद ही चिकित्सक ने बच्चे के मरने की सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही से उनके बच्चे की मौत हुई है, इसलिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। एकता ने बताया कि उसकी भाभी की हालत भी गंभीर हो गई तो उसे रेफर कर दिया गया। उनका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी भी उनकी भाभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
परिवार के लोगों ने निजी अस्पताल की चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
सुरेंद्र कंबोज, प्रभारी, शहर थाना टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें